जमरानी बांध प्रभावित ग्रामीण मंडल आयुक्त से मिले
हल्द्वानी।
जमरानी बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को मंडल आयुक्त से मिला। ग्रामीणों ने मंडल आयुक्त से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ता की। 30 अक्तूबर को विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के विषय में बताया। वार्ता विफल होने के बाद भी ग्रामीणों की मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। मांगों को पूरा करने और विस्थापन को लेकर जल्द कार्रवाई कराने की मांग की है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, शेर सिंह, आनंद सिंह, गोपाल सिंह सम्मल आदि मौजूद रहे।
