रंजिश मारपीट में दो लोग गंभीर घायल
रुडक़ी।
रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करते हुए दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीडि़त पक्ष ने थाने में तहरीर देकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को इकबालपुर रोड पर रॉयल गार्डन की दुकानों में कुछ लोगों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घायल हुए पीडि़त पक्ष के झबरेड़ा निवासी सचिन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका रिश्तेदार प्रवेश निवासी पावटी इकबालपुर रोड पर रॉयल गार्डन की दुकानों में बाइक की सर्विस करा रहा था। तभी अचानक मानकपुर निवासी व्यक्ति अपने आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सचिन व प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिन के सिर में लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
