लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे मिला व्यक्ति का शव

देहरादून।

लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान एक श्रमिक के रूप में हुई है। गुरुवार को स्थानीय नागरिकों ने डोईवाला कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड की छाया प्रति एवं मोबाइल मिला। प्रथम दृष्टया लगता है कि देर रात्रि फ्लाईओवर से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। आधार कार्ड के अनुसार व्यक्ति की पहचान बृजपाल उर्फ पप्पू पुत्र डूंगर सिंह, बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शव के पास मिले मोबाइल से मृतक के पुत्र को सूचना दे दी गई है। जो श्रीनगर गढ़वाल में वाहन चालक का कार्य करता है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता बृजपाल आइएसबीटी स्थित किसी ठेकेदार के यहां श्रमिक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *