रामानंद के 19 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट में चयन

हरिद्वार

रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट ज्वालापुर के 19 छात्रों को अंकेक्षण, निरीक्षण एवं परियोजना प्रबंधन क्षेत्र की कंपनी क्वालिटी आस्ट्रिया सेंट्रल एशिया ने कैंपस प्लेसमेंट में चयनित किया है। प्रबंध समिति के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी और निदेशक वैभव शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंस्टीट्यूट के निदेशक वैभव शर्मा ने दावा किया कि कंपनी ने पहले चरण में आनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया l जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। बीटेक चतुर्थ वर्ष इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच से अभिषेक कुमार, सार्थक सिंदुरिआ व अदित्य धिमान और सिविल ब्रांच चतुर्थ वर्ष से शिवांक कुमार का चयन इंजीनियर ट्रेनी (इंस्पेक्शन) के पद पर हुआ। पालीटेक्निक तृतीय वर्ष मैकेनिकल ब्रांच से मयंक, रितिक, गुरुमीत, वासु धीमान, अभिषेक, संजीव कुमार, शैलेन्द्र रावत, सुमित और विकास व इलेक्ट्रकल ब्रांच से गौरव, कौशल, साहिल अंसारी, शैलेन्द्र और महिमा व सिविल ब्रांच से अमित राठौड़ का सुपरवाइजर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *