डांस शो के प्रतिभागी राहुल सोलंकी का संघर्ष

बिग बॉस खत्म होने के बाद डांस दीवाने सीजन 3 अब लोगों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो रहा है। शो के कई प्रोमोज लगातार जारी हो रहे हैं। कई कंटेस्टेंट की कहानी दिल छू लेने वाली इस शो में दिखाई जा रही है, जिसमें राहुल सोलंकी की कहानी भी दिखाई गई। प्रोमों में दिखाया गया है कि मुंबई के एक चॉल में रहने वाले गुजराती परिवार के बेटे राहुल अपने फैमिली के साथ आठ चॉल का कचरा इकट्ठा करते हैं। इतना ही नहीं वो लोगों के और मोहल्ले के 51 सार्वजनिक शौचालय भी धोते हैं। राहुल के पिता गटर में उतर कर सफाई भी करते हैं। जो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। वीडियो में राहुल ने बताया कि उनका सपना है कि वो अपने परिवार को अच्छे घर में लेकर जाएं।
राहुल ने 28 फरवरी को डांस दीवाने 3 में अपना ऑडीशन दिया था और अपने हुनर के बूते पर वो सेलेक्ट भी हो गए। राहुल की कहानी सुन हर कोई इमोशनल हो गया था। धर्मेश येलांडे को तो अपने पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने कहा, उनके पिता आज भी चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने राहुल को समझाते हुए कहा कोई भी काम छोटा और बड़ा नहीं होता। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *