गैरसैंण प्रखड़ के बारिश का दौर जारी, मेहलचौंरी पुल को बना हुआ है खतरा
चमोली। विकासखंड़ गैरसैंण में विगत 24 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण नदी-नाले उफना पर हैं। प्रखंड़ में कई खेत-खलिहानों के पुस्ते भी ढह गए है। हालांकि अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार गैरसैंण में पिछले 24 घंटों में 85 मिली बारिश रिकार्ड की गई है। वही मेहलचौंरी में वर्ष 1963 में रामगंगा नदी में बना पुल बाजार में नालियां चॉक होने के कारण बारिश की पानी सीधे पुल में घुस रहा है। इससे पुल को भी खतरा पैदा हो रहा है। इसका डामर भी उखड़ गया है।
