आपातकाल स्थिति में पाक मंे उतरा भारत का विमान
नई दिल्ली…….
। शारजाह से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी ऑनबोर्ड के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते ऐसा करना पड़ा। हालांकि यात्री को बचाया नहीं जा सका। कराची एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम के आने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एयरलाइन ने कहा कि उड़ान – 6 ई 1412-शारजाह से लखनऊ आ रही थी और उसे कराची की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, हम इस सूचना से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इससे पहले इस महीने एक भारतीय एयर एम्बुलेंस ने ईंधन भरने के लिए इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर एक आपातकालीन लैंडिंग की थी। वहीं 179 यात्रियों को लेकर दिल्ली जाने वाली गोएयर उड़ान ने कराची हवाई अड्डे पर एक आपातकालीन लैंडिंग की थी। नवंबर 2020 में विमान का एक यात्री को कार्डियक अरेस्ट हुआ। यात्रा के दौरान उसे चिकित्सकीय सहायता दी गई लेकिन उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया था।
