कांग्रेस ने किया सदन से वाकआउट

देहरादून…….

तेजी से बढ़ रही महंगाई को लेकर सदन में सरकार व विपक्ष के बीच जम कर तकरार हुई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। इस पर सरकार ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार कई वस्तुओं पर वैट व टैक्स घटाए गए हैं। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष कांग्रेस ने इस विषय पर सदन से वाकआउट कर दिया।
सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने नियम 58 के तहत महंगाई का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में तेल व डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। उज्ज्वला योजना एक मजाक बन कर रह गई है। इस योजना के तहत कनेक्शन देने के लिए पात्र महिलाओं से शुल्क लिया जा रहा है। गैस के दाम महंगे होने के कारण लोगों का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। सरकार इसमें अपनी तरह से रियायत कर सकती थी लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। आज स्थिति यह है कि कई विभागों के कार्मिकों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। कार्मिकों को राहत देने के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई का नारा लेकर भाजपा सत्ता में आई थी लेकिन महंगाई कम करने के स्थान पर कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। इससे आमजन के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *