मुख्यमंत्री से मिले भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी

हरिद्वार।

भारतीय जागरूता समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने मुख्यमंत्री सें भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान ललित मिगलानी ने सीएम को समिति द्वारा चलाये जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। ललित मिगलानी ने बताया कि आम लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान करने के लिए समिति की और निरंतर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने के साथ आम लोगों व छात्रों को यातायात नियमों, साईबर क्राईम आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिक जागरूकता बढ़ाने संबंधी समिति के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *