उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन बाँटे

विकासनगर।

केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत रविवार को बालूवाला में पच्चीस पात्र परिवारों को रसोई गैस के निशुल्क कनेक्शन वितरित किए गए। योजना का लाभ दिलाने के लिए कई परिवारों के आवेदन लिए गए। गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर रहे विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन का आधार है। उज्ज्वला योजना से न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा हो रही है। योजना के लागू होने के बाद जंगलों में ईंधन के लिए लकड़ी के कटान में कमी आई है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने हर घर को लकड़ी के चूल्हे से मुक्त करने के लिए विश्व की सबसे बड़ी योजना का संचालन किया। योजना के तहत देश के हर प्रांत में जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए हैं। कहा कि वर्तमान चरण में योजना के तहत बालूवाला गैस एजेंसी को पच्चीस निशुल्क कनेक्शन मिले हैं। जल्द ही अन्य लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान एजेंसी संचालक वकार अहमद, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, क्षेपं सदस्य दरबान सिंह असवाल, फतेह आलिम, मुकेश शर्मा, नवाब चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *