आप ने लगाई टूटी सड़कों की फोटो प्रदर्शनी  

देहरादून।

आम आदमी पार्टी की ओर से राजपुर विधानसभा क्षेत्र में टूटी सड़कों के फोटो की गांधी पार्क पर प्रदर्शनी लगाई। धरना-प्रदर्शन कर स्थानीय विधायक और विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की गई। रविवार को गांधी पार्क पर वरिष्ठ नेता एडवोकेट विनोद कुमार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। कहा कि राजपुर विधानसभा में साढ़े चार वर्षों से सड़कों की बदहाली चरम सीमा पर हैं। जगह-जगह सड़कें टूटी हैं जिससे जनता दुखी है। सड़कें टूटी होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जाम लग रहा है। विधायक खराब सड़कों पर मुकदमे की बात कहकर अब चुनाव के समय जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान सुशांत थापा, कासिम चौधरी, हिना खान, प्रीति देवी, रंजन सोनकर ,लतेश सोनकर, राजकुमार खन्ना, संजीव शर्मा संजू, ताहिर अली, सलमान अली, अर्शी, मोहम्मद आजाद, परवेज खान, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *