कड़ी सुरक्षा के बीच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला की तैयारी

रावलपिंडी ।

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया जहां वे पाकिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेंगे। यह 2003 से न्यूजीलैंड का पहला पाकिस्तान दौरा है।
लाहौर में 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से बचती रही हैं। दोनों देशों के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी। सीमित ओवरों की दोनों श्रृंखलाओं के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पाकिस्तान के कोच की भूमिका पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सकलेन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक निभाएंगे। मिसबाह उल हक और वकार यूनिस के हाल में इस्तीफा देने के बाद इन दोनों को अंतरिम आधार पर कोच नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *