आर्सेलर मित्तल ने एनएसआईसी के साथ किया करार

नयी दिल्ली।

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने इस्पात की बढ़ती कीमतों के बीच राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) के साथ करार किया है, जिसके तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) को इस्पात के लिए विशेष मूल्य निर्धारण की पेशकश की गई है।
कंपनी ने बताया कि इस समझौते के माध्यम से एमएसएमई ग्राहक विशेष मूल्य निर्धारण का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। दोनों कंपनियां साझेदारी को मजबूत करने और बाजार की स्थितियों के अनुसार उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी रंजन धर ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रभावित एमएसएमई को और अधिक समर्थन देना आवश्यक बन गया है। इस करार से एमएसएमई क्षेत्र को महामारी के दुष्प्रभाव से उबरने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *