पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बागान के दिग्गज भबानी रॉय का निधन

नई दिल्ली ।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज भबानी रॉय का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। वह 75 बरस के थे। रॉय को पिछले कुछ दिनों से शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रॉय ने 1969 में मर्डेका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया।
घरेलू स्तर पर वह 1968 और 1971 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली पश्विम बंगाल की टीम का हिस्सा रहे। वह 1968 से मोहन बागान की ओर से क्लब फुटबॉल खेले। उन्होंने 1972 में टीम की कप्तानी की जो टीम के साथ उनका अंतिम साल था। रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बागान के चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल के साथ 1964 में की थी।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रॉय के निधन पर शोक जताया है। एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ”भबानी रॉय के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारत में खेल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मैं काफी दुखी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *