हंगामा करती मृतक बच्ची की बहिन

फिरोजाबाद।

मेड़ीकल कालेज के सौ सैया अस्पताल में भर्ती एक एक बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा किया।
जनपद में डेंगू व वायरल फीवर ने पैर पसार लिये है। अस्पताल प्रशासन पर लगातार आये दिन लापरवाही के आरोप लग रहे है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के वीड़ियो व फोटो भी जमकर वायरल हो रहे है लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग चुप्पी साधे बैठा हुआ है। सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा फिर देखने को मिला जव पिछले चार दिन से भर्ती नेत्रपाल की पुत्री वैष्णवी की मौत होने के बाद उसकी बहिन निकिता ने सौ सैया अस्पताल के बाहर फर्श पर बैठकर हंगामा काटा। निकिता का आरोप था कि चिकित्सक व स्टाफ पिछले चार दिन से बोतल चढ़ाता रहा। इलाज में लापरवाही की गई जिसके चलते उसकी बहिन की मौत हो गयी। उसका कहना है कि वह इसकी शिकायत आलाधिकारियों से करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *