रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गुरमीत चौधरी का नया सॉन्ग बरसात की धुन

बरसात के इस खूबसूरत मौसम में गुरमीत चौधरी का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो बरसात की धुन आज रिलीज हो गया है जो यकीनन आपके मूड को रोमांस से भर देगा। गाने के सीन में दिखाई गई खूबसूरत वादियां और गुरमीत चौधरी की एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा संग केमिस्ट्री गाने में चार चांद लगा रही हैं।
बरसात की धुन सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने गाने की एक झलक शेयर करते हुए लिखा, आपके मॉनसून को और भी खूबसूरत और मैजिकल बनाने के लिए प्तबरसात की धुन यहाँ है। सॉन्ग आउट।
खूबसूरत वादियां, गुरमीत और करिश्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ ही जुबिन नौटियाल की मखमली आवाज गाने को एकदम परफेक्ट बना रहीं हैं। गाने की लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखें हैं, म्यूजिक रोचक कोहली ने कंपोज किया है।
आशीष पांडा ने इस म्यूजिक वीडियो को बहुत ही खूबसूरती से डायरेक्ट किया है। गाने को टी-सीरीज के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं कि इसे अबतक 5.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।
गाने का व्यूज लगातार तेजी से बढ़ रहा है और साथ ही यह सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। गाने को मिल रहे प्यार और रिस्पांस को देखकर लग रहा है कि जल्द ही यह सॉन्ग एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *