कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों को लगी कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज

ललितपुर।

कोरोना से बचाव के लिए जिलेभर में शिविर लगा वैक्सीनेशन की जा रही है जिससे कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हो सके। सरकार द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार सोमवार को गांधी नगर नई बस्ती स्थित लिटिल फ्लोवर स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक सैकड़ा से अधिक लोगों को कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। शिविर के दौरान एएनएम शकुन्तला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थय विभाग की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस का टीका लगवाना चाहिए। फार्मासिस्ट बीजी जायसवाल ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं लगवाई है वे वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। पार्षद प्रतिनिधि लवली शर्मा ने बताया कि अन्य लोगों को भी इस विषय में प्रेरित करें कि वह अपनी कोरोना की जांच अवश्य कराएं। यह जांच अत्यंत सरल है और बिल्कुल निशुल्क है। इसके साथ-साथ लोग वैक्सीन लगवाए। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान पत्र के साथ आने वालों का पंजीकरण करके टीका लगाया जा रहा है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के अंतराल पर लगाई जा रही है। टीके की कोई कमी नहीं है। कैंप में पार्षद प्रतिनिधि लवली शर्मा, एएनएम सकुन्तला भारती, बिनीता, बीजी जायसवाल फार्मासिस्ट, पुलिसकर्मी ऋषि पटेल एवं स्कूल का स्टाफ आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *