स्कूल जा रहे छात्र का  कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण 

सरोजनीनगर ।
बंथरा इलाके में स्कूल जा रहे छात्र को कार सवार बदमाशों ने अंदर  खींच कर अगवा कर लिया । इस दौरान छात्र का मुंह गमछे से बंद कर पास  में मौजूद करीब पंद्रह सौ रुपए की नकदी ,मोबाइल फोन ,ए टी एम  व आधार कार्ड लेे लिए और पिता से  फोन पर छात्र के खाते में दस हजार रुपए डालने की मांग की ।खाते में रुपए न आने पर बदमाशों ने गेहरु गांव में एक पान कि दुकान के सामने कार खड़ी कर छात्र को कार से उतरा और मौके से भाग निकले ।इस पर पीड़ित ने  बंथरा पुलिस को तहरीर देकर कार्य वाई  किए जाने की मांग की है ।
थाना बंथरा के अंदपुर देव निवासी परशुराम वर्मा का पुत्र उत्कर्स सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे बंथरा स्थित लाला राम स्वरूप इंटर कॉलेज घर से जा रहा था ।तभी इसी दौरान घर से करीब सौ मीटर गया था ।इसी बीच पीछे से आ रही सफेद रंग की  कार मेरे पास में लगा दिया और दरवाजा खोल कर बदमाशों ने कार में खींच लिया और मेरे आंखों में अंगौछा बांध दिया ।बांधते ही मै बेहोश हो गया ।इस बीच मेरे पास रखे पंद्रह सौ रुपए ,आधार कार्ड ,ए टी एम कार्ड व मोबाइल फोन ले लिया ।स्कूटर्स इंडिया रोड से पीपर सैंड जाने वाले रोड पर कहा कि अपने पिता से कहो की वह आपके खाते में दस हजार रुपए डाले ।काफी देर तक जब रुपए खाते में नहीं आए तो छात्र को गह रू स्थित एक पान की दुकान के पास खड़ी कर पान लाने को कहा ।  छात्र कार से  नीचे उतर कर गया ।तभी इसी बीच कार सवार बदमाश मौके से भाग निकले ।पीड़ित छात्र ने बंथरा पुलिस को अपनी आप बीती बताकर एक तहरीर दी है ।जिसमे बदमाशों के खिलाफ कार्य वाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *