चीनी जहाजों ने जापान के जल क्षेत्र में किया प्रवेश
टोक्यो।
चीन के चार जहाजों ने आज सुबह विवादित सेनकाकू द्वीप के पास जापान के अधिकार वाले जल क्षेत्र में प्रवेश किया। एनएचके प्रसारणकर्ता ने तटरक्षकों के हवाले से यह जानकारी दी।
चार चीनी गश्ती नौकाएं, जिनमें से एक स्वचालित तोप से लैस है, कथित तौर पर उत्सुरी द्वीप और मिनामिकोजिमा द्वीप से क्षेत्रीय जल में प्रवेश कर गई। तीन और जहाजों के इसी क्षेत्र में होने की बात कही जा रही है। जापान की मछली पकडऩे वाली पांच नावें भी उसी इलाके में सक्रिय हैं। चीनी जहाजें इनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं।
