अमेरिकी जवानों के जाते ही तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर पर बोल दिया धावा, जवाबी हमले में कई लड़ाके ढेर

वाशिंगटन ।

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरु कर दिया है। तालिबानी आतंकियों ने अपने विरोधी नॉर्दन एलायंस के गढ़ पंजशीर की घाटी पर भीषण हमला किया। पंजशीर घाटी में तालिबान के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाने वाले ताजिक नेता अहमद मसूद के करीबी सूत्रों ने बताया कि तालिबान आतंकियों ने मंगलवार शाम को पंजशीर घाटी में उनकी एक चौकी पर बड़ा हमला किया है। तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नॉर्दर्न एलायंस ने दावा किया है कि बीती रात को तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर घाटी में घुसने की कोशिश की। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और इस लड़ाई में तालिबान के 7-8 लड़ाके मारे गए हैं। नॉर्दर्न एलायंस के मुताबिक, उनके भी दो लड़ाके इस लड़ाई में मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि तालिबान ने यह हमला जाबुल सिराज इलाके में हुआ है जो परवान प्रांत का हिस्सा है। अफगानिस्तान ने पूरे मुल्क पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन वह अभी तक पंजशीर को अपने काबू में नहीं कर पाया है। यहां पर अहमद मसूद की अगुवाई में नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों ने तालिबान के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। तालिबान ने पंजशीर घाटी को चारों ओर से घेर रखा है और इंटरनेट को बंद कर दिया है ताकि अहमद मसूद के समर्थक दुनिया से संपर्क न कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *