कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 1 से 5 तक के खुलेंगे स्कूल 

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूल 1 सितंबर से खोले जा रहे हैं। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं प्रदेश के राजधानी में प्राइमरी स्कूल के खोले जाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि कोरोना लाकॅडाउन के काफी दिनों बाद बुधवार से सरकार ने स्कूल खोलने के आदेश दिये हैं। अब नन्हें-मुन्हे बच्चों को सुबह जल्दी सोकर उठना पड़ेगा और स्कूल बस्ता लेकर आना होगा। अभिभावक की अनुमति जरूरी है। लंच बॉक्स भी साथ लाना होगा। बच्चों को एक सीट में एक बच्चे के बैठने की अनुमति दी गई है। बच्चा अपनी सीट में ही अपना लंच करेगा। आफॅलाइन क्लास की शुरुआत 1 सितंबर से पूरे करोना प्रोटोकॉल व सरकार के गाइड लाइन  के अंडर में होगा। बता दें कि हजरतगंज के नरही स्थित बेसिक शिक्षा स्कूल नरही में स्कूल की साफ – सफाई और सेनेट्राजेशन किया जा रहा है। यहां की प्रधानाचार्या रचना पांडे ने बताया कि 1 सितंबर से 1 से 5 तक के स्कूल खुल रहे हैं। वैसे तो स्कूल अब तक रोज खुलते थे लेकिन सिर्फ स्टाफ आता था। छात्र-छात्रा नहीं आते थे। बुधवार से छात्र-छात्राओं का भी स्कूल आना शुरू हो जायेगा। गाइडलाइन के हिसाब से स्कूल खोले जायेंगे। बच्चों को दोपहर का भोजन मेनू के हिसाब से दिया जायेगा । साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जायेगा। मस्क, दो गज की दूरी और सेनेटाइजेशन का ख्याल रखा जायेगा। स्कूल 8 बजे से 2 बजे तक खुलेगा। बच्चों की संख्या के हिसाब से शिफ्ट बाई-शिफ्ट किया जायेगा। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्कूल चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *