जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा

रुड़की। गोरखा समाज की ओर से रुड़की रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क वस्त्रों का वितरण किया गया। गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने कहा कि गोरखा समाज हर वर्ष रक्तदान, वस्त्र वितरण एवं जरूरतमंदों को भोजन कराना ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करते रहता है। समाज सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है, मानवीय कल्याण को बढ़ावा देना, निर्धनता, सामाजिक अन्याय और दमन समाप्त करने की कोशिश करना है। इससे हमें अभूत पूर्ण शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने शहर की विभिन्न संस्थाओं से आह्वान किया कि सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, भोजन आदि वितरण करें। इससे जरूरतमंद लोगों को मदद होगी। इस अवसर पर गोरखा समाज के रविन्द्र गुरुंग, कमल राना, उज्ज्वल थापा, राजेंद्र गुरुंग, तेज प्रसाद शर्मा, मनोज ठाकुर, रजनी थापा, बिमला थापा, बिशाल गुरुंग, नीतिश थापा, सुमित गुरुंग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *