खन्ना नगर में उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

हरिद्वार।

धर्मनगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। खन्ना नगर में महिला मंडल के संयोजन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने बालकृष्ण की वेशभूषा धारण धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मोहित कर दिया। महिला मंडल की कविता माटा, स्वाति दुमड़ा, मधु जैन ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कैशिक, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशक तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पदम प्रकाश को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि लोक कल्याण के लिए लीलाएं करने वाले भगवान श्रीकृष्ण जन-जन के आराध्य हैं। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा में योगदान करना चाहिए। मुकेश कौशिक व पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रत्येक काल में प्रासंगिक रहा है। महाभारत युद्ध के दौरान उनके द्वारा अर्जुन को दिया का गीता का उपदेश समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। व्यापारी नेता पंकज माटा ने कहा कि सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले पर्व जहां जीवन की एकरसता को तोडक़र मन में उल्लास का भाव भरते हैं, वहीं समाज को प्रेरित करने का कार्य भी करते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समाज को विकृतियां दूर कर गरीब असहायों की मदद करने की प्रेरणा देता है। महिला मंडल कविता माटा ने बताया कि कार्यक्रम में हिमांशु, सार्थक, यश दुमड़ा, मनन माटा आदि बच्चों द्वारा दी गयी शानदार सांस्कृति प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बच्चों का उत्साहवद्र्धन करते हुए उन्हें पुरूस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *