प्रधान संगठन के जिला महासचिव मनोनीत किये गए मोo रिज़वान

लखनऊ
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के लखनऊ मण्डल की उपाध्यक्ष श्वेता सिंह के प्रस्ताव व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के अनुमोदन से राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा औऱ प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अगुवाई में संगठन के जिला अध्यक्ष लखनऊ शैलेन्द्र सिंह द्वारा पूर्व में अपनी पंचायत में  किये गए ऐतिहासिक कार्य व संगठन में सहयोग को देखते हुए मोo रिज़वान पूर्व प्रधान ग्राम कठिगरा काकोरी को संगठन में पुनः लखनऊ जिला महासचिव मनोनीत किया गया एवं साथ ही अतिरिक्त काकोरी ब्लॉक प्रभारी का पद भी सौंपा गया है । जिससे रिज़वान प्रधान के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। शेख उबैद अहमद , राम गोपाल अवस्थी, नवाब अब्बास मेहंदी, प्रधान कमलेश कुमार, श्यान अख्तर अल्वी उर्फ़ शानू, सरोजनी नगर ब्लॉक से प्रधान राम गोपाल रावत, अब्दुल रब उर्फ़ सत्तन, कल्लू यादव, शबनम सिद्दीकी, ग्राम पंचायत सदस्य मनसुख लोधी व मोo आमिर समेत सभी सम्मानित लोगो ने रिज़वान प्रधान को महासचिव मनाये जाने पर ढेरों बधाई व मुबारकबाद दी है।
बताते चले कि मो0 रिज़वान ने प्रधान रहते अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास की नई परिभाषा को चरितार्थ किया था जिससे उनके अपने क्षेत्रवासी ही नही बल्कि दूसरे क्षेत्र के लोगो मे भी वह काफी लोकप्रिय है। उनकी लोकप्रियता का आलम इसी से लगाया जा सकता है कि दूर दराज के क्षेत्रों के लोग भी उनके पास अपने काम के लिए आते रहते है और मो0 रिज़वान ने भी कभी अपने पास आए लोगों का ये भरोसा टूटने नही दिया, उन्होंने लोगों को हाथों हाथ लेकर उनकी समस्याओं का निदान कराया और संतुष्ट कर के वापस भेजा।
ऐसे जनसेवक पर दुबारा से भरोसा कर संगठन ने एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। यह कहना अतिश्योक्ति नही होगी कि ऐसे ज़िम्मेदारी के पद पर मो0 रिज़वान जैसे ईमानदार लोगो की ही ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *