कबाड़ डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विकासनगर।

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनवाला गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश व नाले में कबाड़ डालने को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच हुई गाली गलौज लात घूसों में बदल गयी। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे की जमकर लात घूसों से पिटाई की। जिसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर दिया। शुक्रवार को लखनवाला गांव में जाकिर हुसैन पुत्र शकील अहमद व सुरेश कुमार पुत्र छोटेलाल के परिजनों के बीच नाले में कबाड़ डालने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ सहसपुर थाने में तहरीर दी गयी। जिसमें सुरेश कुमार ने आसिफ, आरिफ व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर इसी मामले में जाकिर हुसैन ने नरेश कुमार, रूपा, नंदनी, सुरेश व शुभम सभी निवासी लखनवाला के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी व मारपीट की तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर दी। कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *