विधायक पांडेय ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्याम जगत के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक अमन सांवरिया ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, मंदिर अब बनने लगा है, यह देश है वीर जवानों का अन्य कई भजन और लोकप्रिय देश भक्ति संगीत से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विधायक पांडेय ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाएं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे पूर्व सांसद बलराज पासी काशीपुर विधायक त्रिलोक चीमा रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मेयर रामपाल जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अतुल पांडे, अशोक खुड़िया, राजेश डावर, प्रीत ग्रोवर,राकेश भुड्डी, कपिल गण्डा, पंकज सेतिया अभिषेक गुंबर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी, सुभाष गुंबर राजीव पपनेजा,अतुल पांडेय, योगेश पानू, सचिन बत्रा, संदीप बत्रा, टिप्सन नरूला ,पीयूष माटा, हरीश रहलन, अशोक हुड़िया, सीमा सरकार,अनिता दुबे, अंजु भड्डी, कुलवीर चौधरी सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
