नशे की बड़ी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर।

नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान सहसपुर थाना पुलिस ने यूपी निवासी एक आरोपी को नशे के जखीरे के साथा गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने नशे के 280 कैप्सूल व 45 सौ नशे की गोलियां बरामद की हैं। सहसपुर पुलिस की टीम शनिवार को गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर पुलिस की टीम ने सभावाला पुल के पास वाहनों व राहगीरों की तलाशी का अभियान चलाया। एक संदिग्ध युवक पीठ पर बैग लटकाकर पुल के आसपास चक्कर काट रहा था। पुलिस का अभियान देखकर आरोपी मौके से धीरे धीरे खिसकने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे चौतरफा घेरकर दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के 280 कैप्सूल 45 सौ टैबलेटस बरामद हुई। ये दवाइयां नशीली होने के कारण प्रतिबंधित हैं। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी हसनपुर चुंगी दिल्ली रोड सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई के श्रमिकों व आसपास के उच्च तकनीकि व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को नशे की दवाइयां कम दामों पर लाकर ऊंचे दामों पर बेचता है। एसओ नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *