मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

सोलन।

भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के सभी 05 निर्वाचन क्षेत्रों 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) के मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आज कर दिया गया है। यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि जिला के सभी 05 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूचियां जन साधारण की जानकारी एवं निरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन सहित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की, नालागढ़ एवं सोलन के कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों की सूचियों के सम्बन्ध में आक्षेप एवं प्रस्तावनाएं सम्बन्धित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में 27 अगस्त, 2021 तक दाखिल की जा सकती हैं।
प्राप्त दावों एवं प्रस्तावनाओं पर सुनवाई सांसद, विधायकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *