सपा विधायक की फैक्ट्री तोड़े जाने के मामले में आया नया मोड़,डीएम को विशेषाधिकार हनन का नोटिस 

 
 
कानपुर।
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की फैक्ट्री तोड़े जाने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया है। विधायक ने सचिवालय समिति से पूरे मामले में शिकायत की है। कहा है कि जब फैक्ट्री तोड़े जाने की कार्यवाही की गई तब सदन की कार्यवाही में था। तोड़ने से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। मामले में समिति के विशेष सचिव अशोक कुमार ने पूरे मामले जांच कर 7 दिन में डीएम आलोक तिवारी से रिपोर्ट मांगी है।
कानपुर से कन्नौज को 4 लेन करने का काम किया जा रहा है। इसमें विधायक की फैक्ट्री समेत 200 से ज्यादा निर्माण रोड चौड़ीकरण करने की जद में आ रहे हैं। इसलिए मुआवजा देकर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। वहीं विधायक ने फैक्ट्री के भवन को लेकर 16 करोड़ रुपए मुआवजा लिया। जबकि जमीन का मुआवजा नहीं लिया। ढाबा गिराने में विधायक की फैक्ट्री की दीवार भी गिर गई। इस पर विधायक ने जबरन फैक्ट्री तोड़ने का आरोप लगाया। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक सभी को मुआवजा दिया जा चुका है। जमीन के मुआवजे को लेकर विधायक को कई बार नोटिस दिया गया,लेकिन वे मुआवजा नहीं ले रहे हैं।
एफआईआर के बाद जांच शुरू
मामले में सपा विधायक के खिलाफ एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ने डीएम से शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने निर्देश पर सपा विधायक के खिलाफ बिठूर थाने में गाली-गलौज और धमकाने की धाराओं में केस फाइल किया गया है। बता दें कि विधायक ने साइट इंजीनियर को थप्पड़ मारने के बदले 1 लाख रुपए देने का एलान किया था। जिस मामले में एफआईआर हुई है। वहीं एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *