रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर करने की छूट

देहरादून।

रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही बहनों को रोडवेज की बसों में टिकट नहीं लेना पड़ेगा। उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी बहनों को मुफ्त सफर करने की छूट दे दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद  बुधवार को परिवहन सचिव रंजीत कुमार सिंह ने इसके आदेश दिए। उन्होंने एमडी को इस बाबत कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। मालूम हो कि रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। यह सुविधा रोडवेज की प्रदेश के भीतर चलने वाली साधारण बसों में ही मान्य होगी। बहनों की मुफ्त सवारी के खर्च की भरपाई सरकार रोडवेज को करेगी। दूसरी तरफ, जीएम-रोडवेज दीपक जैन ने बताया कि सरकार को छूट के संबंध में आदेश प्राप्त हो गया है। रक्षाबंधन के दिन के लिए सभी डिपो को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *