म्यांमार मंे नन ने बच्चों की जान बख्शने की अपील की

मितकिना……

म्यांमार में तख्ता पलट के बाद से हिंसा का दौर जारी है। जगह-जगह मिलिट्री ने घेराबंदी कर रखी है। मिलिट्री शासन का विरोध कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और गोलीबारी की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन घुटने के बल बैठकर मिलिट्री से बच्चों की जान बख्शने की गुजारिश कर रही हैं।
घटना म्यांमार के मितकिना कस्बे की है। इस वीडियो में दिख रही नन का नाम सिस्टर एन रोज नू तवांग है। वीडियो में वो मिलिट्री के जवानों के सामने घुटने के बल बैठ कर कह रही हैं, मुझे मार दो, मगर इन लोगों की जान बख्श दो। इस बीच एक और नन वहां पहुंच जाती हैं और वो भी मिलिट्री वालों से लोगों को नहीं मारने की विनती करती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नन को ऐसे बैठे देख मिलिट्रीवाले भी सड़क पर घुटने के बल बैठ गए और हाथ जोड़कर नन से बात करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *