धर्मांतरण मामले में संतों ने जताया रोष,कहा सीएम को देंगे जानकारी

कानपुर।

बर्रा.8 स्थित वरुण विहार कच्ची बस्ती में हिंदू परिवारों के धर्मांतरण के आरोप के मामले में संत समाज ने अब दखल दिया है। सोमवार को बस्ती पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मामले में रोष जताते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखकर पूरे मामले की जानकारी देंगे।
गैर धर्म समुदाय के लोग कर रहे है अत्याचार 
सोमवार को दंडी स्वामी बड़े हनुमान मंदिर जूही मठ के संतों ने बर्रा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके पूरी जानकारी ली। संत समाज ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर दोषियों पर कार्रवाई कराने की बात कही। उन्होंने ने आश्वासन दिया कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए सरकार से मिलेंगे। पीड़िता की मां ने संतों को बताया कि बीते 2 वर्ष से उनके साथ गैर धर्म समुदाय के लोग अत्याचार और उत्पीड़न कर रहे हैं। बस्ती का कोई भी व्यक्ति विरोध करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाता है। उन्होंने संत समाज के लोगों को जानकारी दी कि हमारा साथ देने वालों को फसांने की धमकी मिल रही है। संतों ने बस्ती में राशन किट भी दी।
संत समाज के प्रतिनिधिमंडल के धर्माचार्य प्रमुख मधुर ने कहा कि हिंदू परिवार के साथ बहुत गलत हुआ है। कहा कि स्थानीय स्तर से पता चला है कि 3 परिवारों को धर्मांतरण करने के लिए दबाव  बनाया जा रहा था,इसके एवज में उन्हें रुपये भी दे रहे थे। संत समाज इसका पुरजोर विरोध करता है। इस दौरान दंडी स्वामी,चेतन स्वामी,नारायण स्वामी,राजेश कुमार,दिलीप सिंह,सुशील,आर्यन,पंकज भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *