सीनेटरों के विरोध पर नीरा ने वापस लिया नाम

वॉशिंगटन……

सीनेटरों के विरोध का सामना करने के बाद ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट और बजट की प्रमुख के पद के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की पसंद मानी जा रही भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। टंडन के नामांकन वापस लेने के बाद यह बाइडन के नॉमिनी की पहली हाई-प्रोफाइल हार है। सीनेट की मंजूरी के लिए आवश्यक 23 मंत्रिमंडल के उम्मीदवारों में से तेरह की पुष्टि हो गई है, जिनमें से अधिकांश को दोनों दलों का समर्थन है। टंडन ने बाइडन को एक पत्र में लिखा, अब यह स्पष्ट हो गया है कि अप्रूवल पाने के लिए कोई रास्ता नहीं है और मैं नहीं चाहती कि मेरे नामांकन को जारी रखा जाए।
दरअसल टंडन ने अतीत में ट्विटर पर कई सांसदों, जिनमें उनकी अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद भी शामिल हैं, के खिलाफ बड़ी संख्या में ट्वीट किए थे और उनके इसी आचरण के कारण उनके नाम की पुष्टि में बाधाएं आ रही हैं। गौरतलब है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के अनेक सांसदों के खिलाफ नीरा ने सैकड़ों ट्वीट किए थे और अब इन सदस्यों ने सीनेट में नीरा के खिलाफ वोट डालने का निश्चय किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *