तिरंगा यात्रा में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर अब तक 16 कारें और 68 बाइकों का हुआ चालान,कार्रवाई जारी

 
कानपुर।
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को  पुलिस कमिश्नर ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बाइक पर तीन से चार सवारी और कार से लटक कर झंडा लहराने वाले वाहनों को सीसीटीवी से चिह्नित करके कार्रवाई का आदेश दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने अब तक 16 कारें और 68 बाइकें चिह्नित करके चालान काटा है और वाहनों को चिह्नित करने की कार्रवाई जारी है।
स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के साथ ही अन्य दलों और सामाजिक संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। यातयात विभाग ने चौराहों की निगरानी के दौरान पाया कि तिरंगा यात्रा में जमकर हुड़दंग किया गया। बाइकों में तीन-तीन यहां तक कि चार सवारी तक पाया गया। कार से लटककर और ऊपर बैठकर डंडा लहराते हुए लोगों को देखा गया। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इस पर आपत्ति जताई और उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्थि को आदेश दिया कि तिरंगा यात्रा में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि अब तक 16 कारें और 58 बाइकों को यातायात नियमों के उल्लंघन में चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही वाहनों को चिह्नित करके कार्रवाई जारी है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, हेलमेट नहीं लगाए थे,बाइकों पर चार सवारी थे। यह गंभीर बात है, आजादी में अनुशासन निहित है। इस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन सभी को चिह्नित कर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *