नकदी जेवर समेत लाखों की चोरी
जौनपुर।
शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा मोहीउद्दीनपुर गांव में चोर नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गये। भुग्तभोगी द्वारा घटना के सम्बन्ध में थाने पर तहरीर दी गई है। उक्त गांव निवासी राहुल कुमार सिंह पुत्र इन्द्रासन सिंह के मकान के पीछे की दीवाल तोड़कर चोर मकान के भीतर घुस गए,और कमरे में रखी हुई आलमारी व सन्दूक तोड़कर 50हजार नकद तथा लगभग ढाई लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। सुबह मकान के भीतर जाने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112पुलिस को देने के साथ हीं थाना कोतवाली में तहरीर दी। क्षेत्र में हौसलाबुलंद चोरों से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
