समान विचारधारा वाले छोटे दलों से भी गठबंधन कर सकती है कांग्रेस- राष्ट्रीय सचिव
हमीरपुर ।
कांग्रेस आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी समान विचारधारा वाले छोटे दलों से भी कांग्रेस गठबंधन कर सकती है! उक्त बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवल ने मौदहा बांध निरीक्षण भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जनपद में आई यमुना व बेतवा नदी की बाढ़ से नागरिकों की फसलों मकानों का भारी नुकसान हुआ है! प्रशासन द्वारा इनको उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है! कांग्रेस पार्टी इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भेजेगी! जिला कांग्रेस कमेटी ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन बटवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है! प्रांतीय सचिव मनोज पटेल, प्रांतीय महासचिव कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस शासन में सात हज़ार करोड़ का बुंदेलखंड को पैकेज दिया गया था! उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस ने पूरे देश के किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किया था! कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है! जिसको किसानों की चिंता है! उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बेरोजगारी महंगाई देकर समूचे समाज का बजट बिगाड़ दिया है! उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2022 में पूरी दमखम से चुनाव लड़ेगी! पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नीलम निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूर्व प्रांतीय सचिव देवेंद्र मोहन चौबे, प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश कांग्रेस दीपक चक्रवर्ती, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजादा चिश्ती, मुकेश द्विवेदी जिला सचिव, प्रदीप निषाद जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया आदि उपस्थित रहे!
