राजकीय पॉलिटेक्निक मल्ला सालम में जेन्डर विषय पर कार्यशाला आयोजित

अल्मोड़ा

अजीम प्रेम जी फाउण्डेशन द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक मल्ला सालम अल्मोड़ा में जेन्डर विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक मल्ला सालम एवं राजकीय इण्टर कॉलेज कनरा के कुल 45 छात्र छात्राओं द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला राजकीय पॉलिटेक्निक मल्लासालम के प्रधानाचार्य डॉ. प्रजापति पलड़िया द्वारा समाज में जेन्डर को लेकर असमानता एवं भेदभाव पर चर्चा से प्रारम्भ की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा जेण्डर को लेकर समाज में हो रहे भेदभाव, असमानता पर चर्चा के साथ ही इनको दूर करने के लिए किस प्रकार के कदम उठाए जाए इस पर जोर-शोर, उत्साह के साथ बिना किसी हिचकिचाहट के संवाद किया गया। कार्यशाला का समापन देहरादून से आए जगमोहन कठैत द्वारा किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में लोकेश, शालिनी, निधि, मुस्तकीम, महेश चंद्र शर्मा, राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र बोरा, मिली एवं सुन्दर कुमार द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *