बैठक संपन्न
हमीरपुर ।
शासन द्वारा समस्त वर्गों हेतु संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद को अनुसूचित जाति हेतु प्राप्त बजट आवंटन रू0 80.00 लाख सामान्य वर्ग हेतु रू0 40.00 लाख. पिछड़ा वर्ग हेतु रू० 41.00 लाख एवं अल्पसंख्यक समुदाय हेतु रू0 5.80 लाख से शासनादेश में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत आवेदकों को लाभान्वित किये जाने हेतु बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित शादी अनुदान स्वीकृत समिति की बैठक आहूत की गयी। जिसमें विधायक हमीरपुर, विधायक प्रतिनिधि राठ जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, द्वारा प्रतिभाग किया गया।
