11 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन

नई टिहरी।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में आगामी 11 सितंबर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा जिला स्तरीय न्यायालयों एंव बाह्य तहसील स्तरीय न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाऐगा। लोक अदालत में प्रकृति से संबंधी आपराधिक मामले, चेक अनादर, बैंक संबंधित, वैवाहिक आदि मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाऐगा। यह जानकारी नरेन्द्रनगर सिविल जज जूनियर डिविजन शंभू नाथ सिंह सेठवाल ने दी। उन्होंने लोगों से लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *