बाहरी लोगों को जमीन नहीं बेचेंगे चुरेड़धार के ग्रामीण

नई टिहरी।

ग्राम पंचायत चोपडिय़ाल गांव के अंतर्गत चुरेड़धार के ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि गांव से बाहर के व्यक्ति को कोई भी ग्रामवासी अपनी पैतृक जमीन विक्रय नहीं करेगा। बैठक में सरकार से भू-कानून लागू करने की मांग की गई। प्रखंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपडिय़ाल गांव के चुरेड़धार के ग्रामीणों की बैठक में बाहरी लोगों को बेची जा रही पैतृक जमीन पर चिंता प्रकट की गई। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सरकार कुछ लोग बिना सोचे विचारे अपनी जमीन बेच रहे हैं, जिसके दूरगामी परिणाम खतरनाक होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव का कोई भी व्यक्ति बाहरी लोगों को पैतृक जमीन विक्रय नहीं करेगा। जिन्होंने जमीन बेची है वे अपने सह-खातेधारकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर प्रधान कार्यालय में जमा करेगा। इसके अलावा जो जमीन बेची गई है यदि उस जमीन से पैदल मार्ग व जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं तो उसका समाधान किया जाए। तय हुआ कि बाहरी लोगों को जमीन बेचने से कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही हैं इसलिए सभी ग्रामीण पंचायत के इस निर्णय का पालन करेंगे। बैठक में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गांव के लोगों को भी अपनी जमीन बाहर के लोगों को नही बेचनी चाहिए और सरकार को भू-कानून लागू करना चाहिए। बैठक में ग्राम प्रधान सीमा डबराल, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद डबराल, प्रेमदत्त लाखीराम, ऋषिराम, हरिकृष्ण चिरंजीलाल, बिरजा देवी, शांति देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *