अभिनेता अक्षय कुमार की एक झलक देखने को मची रही होड़
रुड़की। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए लोग बेताब नजर आए। आईआईटी के छात्र व अन्य लोगों में उनकी एक झलक देखने के लिए होड़ मची रही। शूटिंग के बाद वह ग्राउंड से बाहर आए। वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। पूरे परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। अभिनेता अक्षय कुमार केदारनाथ आए थे। जिसके बाद बुधवार और गुरुवार को आईआईटी में शूटिंग के ग्राउंड में पूरा सेटअप लगाया गया। मंगलवार रात आई आंधी के कारण बुधवार को शूटिंग नहीं हो पाई थी। गुरुवार को शूटिंग हुई।
