चयनित लाभार्थी को मकान बनाने के 60 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलेगा अनुदान

रुडक़ी

खानपुर विधायक चैंपियन ने कहा कि देश मे पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो समाज के अंतिम छोर पर बैठे सबसे गरीब व्यक्ति के बारे में सोच रही है, साथ ही उन्हें मुख्य धारा से जोडऩे की कवायद भी कर रही है। कहा सरकार की ग्रामीण आवास योजना से गरीबों का अपने घर का सपना पूरा होगा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शनिवार को खानपुर विकासखंड सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास अपना खुद का मकान नहीं है, उनके लिए यह योजना शुरू की गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब का दर्द समझते हैं। इसी को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। विधायक ने योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए। बीडीओ पवन सैनी ने बताया कि इस योजना में चयनित लाभार्थी को मकान बनाने के 60 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपये की तीन किस्तों में अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा मकान बनाने की मजदूरी के तौर पर 19380 रुपये और पक्के शौचालय के लिए 12000 का अनुदान अलग से मिलेगा। इसके बाद विधायक ने वर्ष 2020-21 के चयनित सुनीता, सीमा, बबीता, दीपा, सरिता, बिट्टो, ममता, सीता, रामो, बुली, मुकेश सहित कुल 149 लोगों का प्रमाणपत्र सौंपे। इस मौके पर एडीओ जगेंद सिंह राणा, बनेश कुमार, जगविकास खुडिय़ाल, सइद हसन, विकास कुमार, सिद्धार्थ जैन सहित सारे कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *