अमेठी सुल्तानपुर बॉर्डर पर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह ने शोभा यात्रा का किया स्वागत
अमेठी।
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की पहल पर मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को कनाडा सरकार ने भारत वापस भेजी है सदियों पहले ग़ायब हुई अन्नपूर्णा की मूर्ति काशी में एक बार फिर स्थापित होगी, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को काशी में करेंगे। भगवान शिव की नगरी काशी को अन्न क्षेत्र भी कहा जाता है भगवान शिव ने काशी में मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी इसलिए काशी में मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है। 14 नवम्बर को अयोध्या से चलकर सुल्तानपुर से होते हुये प्रतापगढ़ में पहुँचेगी इसी क्रम में आज सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ के लिए शोभा यात्रा अयोध्या से निकली जहां अमेठी सुल्तानपुर बॉर्डर दुर्गापुर मे ब्लाक प्रमुख भादर व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमेठी ने इस शोभा यात्रा का स्वागत किया हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद रहे ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सुबह 11:00 बजे बाइक रैली निकालकर मां अन्नपूर्णा देवी की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया तत्पश्चात प्रतापगढ़ से पुन: जौनपुर पहुचेगी जहा हजारों श्रद्धालुजन एवं जिलाधिकारी सहित जिले के प्रशाशनिक अधिकारी मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को 111 ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोचार कर फूल वर्षा कर रिसीव करेंगे।
