बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई

रुडक़ी

खानपुर में भी स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए शनिवार से अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत सीएचसी पर आयोजित शिविर में पहले दिन 15 बच्चों का विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। विभाग का दावा है कि इससे बच्चों को कोरोना संक्रमण की संभावना कम होगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनित कुमार ने शिविर की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि शरीर के तंत्र का सुचारू बनाए रखने के लिए हमें जिन जरुरी तत्वों की जरुरत होती है, विटामिन ए भी उन्हीं तत्वों में से एक है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर बनाना विटामिन ए का प्रमुख कार्य है। कोरोना के वायरस को हराने के लिए बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो, इसी का देखते हुए उन्हें विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। कहा कि एक साल से 18 साल तक की उम्र वाले सभी बच्चों को यह खुराक अनिवार्य रुप से पिलानी होगी। ताकि कोरोना की तीसरी लहर से उन्हें बचाया जा सके। फार्मासिस्ट वंदना थापा ने कहा कि विटामिन ए में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। इनसे बीमारियों में हमारे शरीर की काशिकाओं को होने वाले नुकसान का बहुत कम करता है। बताया कि विटामिन ए के बाद बच्चों का विटामिन सी, विटामिन डी व जिंक भी दिया जाना है। शिविर के पहले दिन कुल 16 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। इस मौके पर सीएचसी के बीपीएम संजय कुमार सहित सारे कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *