बाॅलीवुड बॉबी देओल को मिला बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड, मां के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
बॉबी देओल को बॉलिवुड में 25 साल पूरे हो चुके हैं। एक समय स्टार रहे बॉबी देओल ने करियर में काफी खराब दौर भी देखा है। लेकिन 2018 में ‘रेस 3’ की कामयाबी के बाद बॉबी ने एक जोरदार वापसी की है। बॉबी देओल को उनकी सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम‘ के लिए हाल में 5वें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इस मौके पर बॉबी ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।
