लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट

मुंबई…….

मुंबई में कोरोना वायरस के 2749 केस सामने आने के बाद मुंबई महानगरपालिका ने 1305 बिल्डिंगें सील कर दी हैं. इन बिल्डिंगों में 71,838 परिवार रहते हैं. मुंबई में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है. उधर लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है. लोग भय के चलते बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं. ज्ञात हो कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 45,956 एक्टिव केस हैं, जबकि 19 लाख 89 हजार 963 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हुए हैं. संक्रमण के चलते 51,713 लोगों की मौत हुई है.
– ३१ करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला
मुंबई में मार्च 2020 से 19 फरवरी 2021 के बीच कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने और मास्क नहीं पहनने वालों से मुंबई महानगरपालिका द्वारा 31 करोड़ 79 लाख 43 हजार का जुर्माना वसूला गया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर अभी तक 15 लाख 71 हजार 679 लोगों पर जुर्माना लगाया है. शुक्रवार को 13,592 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया गया और कुल 27 लाख 18 हजार का जुर्माना वसूला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *