अरबी सुंदरी का देसी अवतार चढ़ गया नजरों में, नोरा फतेही ने ऐसी साड़ी पहनी कि लूट ली महफिल
नोरा फतेही लगातार अपने हुस्न की बिजलियां गिराते दिख रही हैं। फिर वो चाहे उनका डांस नंबर हो या फिर किसी इवेंट में अपीयरेंस। हर बार वो ऐसे लुक में पहुंच जाती हैं कि बस सबकी नजरें उन्हीं पर होती हैं और वो सारी लाइमलाइट अकेले ही लूट ले जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अवॉर्ड फंक्शन के दौरान। जब वो इतने खूबसूरत अंदाज में पहुंची की, देखने वालों की निगाहें नोरा पर थम गई। दरअसल, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए फिल्मी दुनिया से लेकर छोटे पर्दे के सितारे पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही का लुक सबसे ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है। ग्रीन एंड सिल्वर शेड की साड़ी में पहुंची नोरा बिल्कुल डॉल लग रही हैं। वहीं उनका लुक तारीफ लूट रहा है।
