पाकिस्तान में 19वीं सदी के गुरुद्वारे का पुनर्निर्माण होगा

 

पेशावर……

पाकिस्तान में खैबर पख्तुनख्वा प्रांत सरकार ने 19वीं शताब्दी में निर्मित एक गुरुद्वारे को पुनर्निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोलने के वास्ते अपनी निगरानी में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मनसेहरा जिले में स्थित यह गुरुद्वारा फिलहाल पूजा अर्चना के लिए बंद है और इसका इस्तेमाल अस्थायी पुस्तकालय के तौर पर किया जा रहा है। इस गुरुद्वारे का निर्माण सिख शासक हरि सिंह नलवा के शासनकाल में हुआ था। प्रांतीय औकाफ और धार्मिक मामलों के विभाग ने स्थानीय सरकार को पुनर्निर्माण प्रस्ताव लाहौर में ‘इवैक्यू प्रॉपर्टी ट्रस्ट बोर्ड’ (ईपीटीबी) के समक्ष रखने का सुझाव दिया था।

(ईएमएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *