टी20 मैच में रैना का तूफानी शतक

 

नई दिल्ली….

आईपीएल 2021 से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम में शामिल अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना लय में नजर आ रहे हैं। रैना ने हरियाणा के गुरुग्राम में निझावान वॉरियर्स और टाइटंस जेडएक्स के बीच हुए एक टी-20 मैच में वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए 46 गेंदों  पर ही 104 रन की आतिशी पारी खेली है। रैना ने अपनी इस पारी में 11 चैके और 7 छक्के लगाए हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटन्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉरियर्स ने रैना की पारी के बल पर 19.5 ओवरों में ही तीन विकेट पर जीत हासिल कर ली। रैना इस मैच में शुरू से ही रंग में नजर आए और उन्होंने 19 गेंदों ही अर्धशतक लगा दिया। इसके बाद भी रैनी का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने केवल 46 गेंद में ही शतक लगाने के साथ ही अपनी टीम को जीत दिला दी। वहीं गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया।

वहीं पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल में रैना टूर्नामेंट शुरु होने के पहले ही स्वदेश लौट आये थे। उनके इस फैसले को लेकर काफी बवाल मचा था। ऐसे में माना जा रहा था सीएसके का टीम मैनेजमेंट रैना के आखिरी वक्त में लीग से हटने के फैसले से नाराज था पर टीम ने एकबार फिर उन पर भरोसा व्यक्त करते हुए उन्हें 14वें सत्र के लिए बरकरार रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *