विपक्ष के पास अब कुछ मुद्दा नहीं बचा है : जोशी

देहरादून।

भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने को कहा गया। बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत बताई गई। बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोगों की जान से बढक़र कुछ नहीं है और प्रदेश और केंद्र सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा हैद्य सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मात्र 15 दिन में ही लोगों के लिए इतना काम कर दिया है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा हैद्य सरकार 24 हजार लोगों को रोजगार देने का सराहनीय काम करने जा रही है द्य सैनिकों के आश्रितों के लिए मानदेय को 50000 से बढ़ाकर एक लाख किया है, विभिन्न मुद्दों को लेकर डॉक्टरों की मांगें पूरी की गई हैं, दूसरे विश्व युद्ध के सैनिकों की पेंशन को 10000 तक बढ़ाया जा रहा है द्य जनता सरकार के काम से खुश है और 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल प्रभारी अनंत सागर, मुख्य वक्ता कुसुम कंडवाल, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, एमपीएस पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *